इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

238 पदों पर निकली है भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू

CGPSC Recruitment 2025

238 पदों पर निकली है भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है।इस परीक्षा के माध्यम से 238 अधिकारी लेवल पदों को भरा जाएगा। भर्ती विज्ञापन के साथ आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा की भी तारीखें भी घोषित कर दी हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते है।

CGPSC Recruitment 2025

कुल पद: 238

भर्ती निकाय: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

पद का नाम: उप जिलाध्यक्ष (SDM), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), वित्त सेवा अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, रोजगार अधिकारी आदि

पदों का विवरण

  • छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्ष 14
  • राज्य पुलिस सेवा उप पुलिस अधीक्षक 28
  • छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी वित्त विभाग 02
  • राज्य कर सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग 10
  • श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग 02
  • रोजगार अधिकारी, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एंव रोजगार विभाग 03+ (01 बैकलॉग)
  • सहायक संचालक/जिला महिला एंव बाल विकास अधिकारी 04
  • जिला पंजीयक, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग 03
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ख’ 18
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ग’, नगरीय प्रशासन एंव विकास विभाग 29+(04 बैकलॉग)
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी 05
  • छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 15+(1 बैकलॉग)
  • नायब तहसीलदार राजस्व एंव आपदा प्रबंधन विभाग 51+(2 बैकलॉग)
  • राज्य कर निरीक्षक वाणिज्यिक कर विभाग 16+1 बैकलॉग
  • आयकारी उप निरीक्षक, वाणिज्यिक कर विभाग 11
  • उप पंजीयक 12
  • सहायक जेल अधीक्षक जेल विभाग 06

आयु सीमा: अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक हो। आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। डीएसपी पोस्ट के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की हाइट 155 सेमी या उससे अधिक होनी चाहिए।पुरुष अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 84 सेंटीमीटर, फउलाने पर 89 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक और अन्य पदों के लिए एज लिमिट 30 वर्ष तक मान्य होगी।

योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये तय किया गया है। अनारक्षित, एससी/एसटी/ओबीसी अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं है। आवेदन शुल्क के अलावा पोर्टल फीस और जीएसटी अलग से देना होगा।

चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तारीख 1 दिसंबर 2025
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक
  • ऑफिशियल वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 22 फरवरी 2026
  • मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 16,17,18, और 19 मई 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button