जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

तेलंगाना की फैक्ट्री में रिएक्टर फटा, 5 की मौत मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, हादसे के वक्त 50 लोग मौजूद थे

 

WhatsApp Image 2024 04 04 at 1.58.47 PM 3
संगारेड्डी , एजेंसी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कई अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों और मीडिया के मुताबिक, विस्फोट के समय इमारत में 50 लोग थे। जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है उसका नाम एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड है। जो सांगरेड्डी जिले के चंदुर गांव में हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुलाई गई।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने फैक्ट्री ब्लास्ट पर दुख जताया है। उन्होंने ङ्ग पर पोस्ट में कहा कि एसबी ऑर्गेनिक्स के रिएक्टर में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत चौंकाने वाली है।मैंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। पीडि़त परिवारों को मेरी संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button