जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रांझी पुलिस के हाथ लगे शातिर वाहन चोर और लूट के आरोपी

रांझी पुलिस के हाथ लगे शातिर वाहन चोर और लूट के आरोपी
  
  जबलपुर यश भारत।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में होने वाली लूट और वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर दिल्ली की राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही थाना प्रभारियों को घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आदेशित किया गया था। 
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आनंद कलादगी  नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में 3 शातिर वाहन चोर/लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर छीनी हुई 1 मोटर सायकिल, 1 मोबाईल, नगदी 470 रूपये तथा चुराई हुई 7 मोटर सायकिलें कुल कीमती 4 लाख रूपये की जप्त।  की गयी है।

 

1751375708 WhatsApp Image 2025 07 01 at 9.05.58 AM (1)

उक्त एक पत्रकार वार्ता में दी गई है. जानकारी मैं बताया गया कि थाना रांझी में दिनांक 24 जून की शाम सुजीत दाहिया उम्र 39 वर्ष निवासी नई बस्ती हनुमान मंदिर के पास मोहनिया रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पनागर में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है  रात लगभग लगभग 1-30 बजे से वह जबलपुर रेल्वे स्टेशन से अपनी स्पेलेंडर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20  एन जी 4420 को चलाते हुये अपने घर मोहनिया जा रहा था जैसे ही सतपुला के नीचे पोस्ट आफिस के सामने मैदान से लगे रोड़ के पास पहॅुचा उसने देखा एक लड़का उसे देखकर रोड के बीच में आकर उसे रोका तो वह रूक गया उक्त लड़के के दोनों साथी ने उसके पास आकर डरा घमकाकर उसे पकड़ लिया तथा जिस लड़के ने उसे रोका था उसने उसकी तलाशी लेते हुये जेब में रखा वीवो कम्पनी का मोबाइल, पर्स निकाल लिया और उसे धक्का देकर धमकाने लगा कि आवाज नहीं करना, उसे भय में डालकर उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन जी 4420 लेकर भाग गये, तीनों लड़के उसका वीवो कम्पनी का मोबाइल, पर्स में रखे नगदी 1700 रूपये एवं मोटर सायकल लूटकर ले गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    दौरान विवेचना के घटना स्थल के आस-पास के  सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये तथा विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया, पतासाजी कर चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर  अमित सिंह गौंड, अभिषेक विश्वकर्मा, विजय यादव  को अभिरक्षा में लेते हुये  सघन पूछताछ करने पर  तीनों ने मिलकर  उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 
            आरोपियों की निशादेही पर छीनी हुई स्पेलण्डर मोटर सायकिल एम.पी 20, एनजी 4420 एवं वीवो कम्पनी का मोबाइल, ब्राउन कलर का पर्स, वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, एवं अन्य दस्तावेज तथा शेष बचे नगदी 470/- रूपये जप्त करते हुये और और भी प्रकरणों के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी  अमित, अभिषेक,  विजय यादव ने  थाना रांझी, थाना ग्वारीघाट, थाना अधारताल क्षेत्र से 7 मोटर सायकिलें चोरी करना स्वीकार किया। 
आरोपियों की निशादेही पर  रांझी से चुराई हुई मोटर सायकिल  एम.पी-20 एन.जी-1208,  थाना अधारताल से चुराई हुई  एमपी 20 एनएच 8002, तथा  मोटर सायकिल एमपी 20 एमटी 9063, मोटर सायकिल एमपी 20 एमजेड 8920 एवं थाना ग्वारीघाट से चुराई हुई मोटर सायकिल एमपी 20  एमजे 3987 तथा  मोटर सायकिल एमपी 20 एनके 7491, मोटर सायकिल एमपी 20 एमपी 20 एमएल 6321 जप्त करते हुये आरोपियो को थाना रांझी के अपराध क्रमांक 478/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना अधारताल के अपराध क्रमांक 551/25 धारा 303(2) बीएनएस,  अपराध क्रमांक 485/25 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 135/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना ग्वारीघाट के अपराध क्रमांक 218/25 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना रांझी के अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 309(4) बीएनएस  तथा संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस बढाई जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button