देश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ,राम की मूर्ति आज गर्भगृह में पहुंचेगी, रामयंत्र पर स्थापना होगी

अयोध्या,यशभारत। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के आज तीसरे दिन रामलला की मूर्ति दोपहर पौने एक बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी। इससे पहले 17 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई।

सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला 

मकराना के श्वेत संगमरमर से बने इस सिंहासन पर रामलला विराजमान होंगे। जहां रामलला विराजमान होंगे, वहां सोने का यंत्र स्थापित किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया था कि गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की प्रतिमा का वजन 150 से 200 किलो है। रामलला की खड़ी प्रतिमा स्थापित होगी। इस प्रतिमा को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। मूर्ति बनाते वक्त वह 15-15 दिन परिवार से बात नहीं करते थे।

Related Articles

Back to top button