देश

मकर संक्रांति से भारत न्याय यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, 14 राज्य और 85 जिलों से गुजरेंगे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी अब भारत न्याय यात्रा करने जा रही है। जिसकी शुरुआत हिंदू संस्कृति के पावन पर्व मकर संक्रांति से होगी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। राहुल गांधी बस और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
खड़गे दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी
केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि यह यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र से गुजरेगी।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। यात्रा को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
नागपुर में होगी ‘हैं तैयार हम’ महारैली
इसके अलावा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नागपुर में महारैली करेगी। इसका नाम है- हैं तैयार हम। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

क्या अब होगा न्याय?
बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने ‘अब होगा न्याय’ के स्लोगन के साथ चुनाव मैदान में प्रचार अभियान छेड़ा था। वहीं अब उनकी यात्रा को भारत न्याय यात्रा का नाम दिया गया है। जिसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया भी आने लगी है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu