जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ऋण से मुक्ति दिलाईए, सम्मान निधि नहीं…: शिवकुमार कक्का

11 नवंबर को किसान-मजदूर बचाओ यात्रा का होगा समापन

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान-मजदूर बचाओ यात्रा जबलपुर पहुँची। जहां किसानों का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का ने किसानों की 166 माँगों को लेकर पत्रकारवार्ता के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान इस समय 3 से चार गुना कर्ज में डूब चुका है। किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिले, इसके लिए सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी तय करे और क्रय करने की गारंटी का कानून भी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को सम्मान निधि नहीं, बल्कि सिर्फ एक बार ऋण मुक्ति दे दी जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। विदित हो कि किसान नेता शिवकुमार प्रदेश में किसान-मजदूर बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, यह यात्रा प्रदेश के 52 जिलों में जाएंगी जिसका समापन 11 नवंबर को सोनकच्छ के देवास में होगा।

Related Articles

Back to top button