प्रमुख सचिव राजस्व पोरवाल ने गोरखपुर तहसील का निरीक्षण किया
Principal Secretary Revenue Porwal inspected Gorakhpur Tehsil

प्रमुख सचिव राजस्व पोरवाल ने गोरखपुर तहसील का निरीक्षण किया
प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज गोरखपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए सेटअप के तहत जिले में राजस्व न्यायालयीन और गैर-न्यायालयीन कार्यों के लिए नियुक्त किए गए अलग-अलग राजस्व अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
.jpeg)
यह उल्लेखनीय है कि जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में 22 जुलाई से पूर्णकालिक न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया है। अब पीठासीन अधिकारी राजस्व न्यायालयों में कार्यदिवसों के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक न्यायिक कार्य कर रहे हैं।
यह नवीन व्यवस्था निश्चित रूप से ऐतिहासिक है, जिससे प्रकरणों के निराकरण में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा हो सकेगा। पहले राजस्व अधिकारियों को कई प्रशासनिक कार्यों के कारण कोर्ट में बैठने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत न्यायालयों में पूर्णकालिक राजस्व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने तहसीलदार कोर्ट और अतिरिक्त तहसीलदार कोर्ट की कार्यप्रणाली को देखा। साथ ही, उन्होंने राजस्व अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ नए सेटअप के संबंध में चर्चा की और इसे और बेहतर बनाने के सुझाव भी लिए।







