जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रिटायर प्राचार्य की सेवा पुस्तिका गायब: 9 साल न्याय पाने भटक रही पूर्व प्राचार्य

जबलपुर, यशभारत। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों की लापरवाही के कारण पूर्व महिला प्राचार्य 10 साल से दर-दर भटक रही है। दरअसल पूर्व प्राचार्या की सेवापुस्तिका गायब कर दी गई जिसकी वजह से उसे विभागीय लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी से मिलकर पूर्व महिला प्राचार्य ने डीईओ कार्यालय के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग रखी है।
केंद्रीय ग्रंथालय की रिटायर पूर्व प्राचार्य गोरखपुर निवासी पुष्पा राजपूत के मुताबिक शिक्षा विभाग से फरवरी 2012 में सेवानिवृति हुई। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ऑडिटर पुष्पा दुबे के द्वारा सेवा पुस्तिका को गायब कर दिया गया। 9 वर्ष बीतने के बाद भी विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। जिसके कारण 33 वर्ष की नौकरी करने के बावजूद सेवानिवृति व क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

ऑडिटर के द्वारा की जाती रही है 10 हजार की मांग
प्राचार्य का आरोप है ऑडिटर पुष्पा दुबे के द्वारा सेवा पुस्तिका के लिए पूर्व में अन्य लोगो से सेवानिवृति के दौरान 10 हजार की मांग की जाती रही है। प्राचार्य होने के कारण ऑडिटर के द्वारा उनकी सेवा पुस्तिका को गायब कर दिया गया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा 9 वर्षों से सिर्फ भटकाया जा रहा है। प्राचार्य ने कलेक्टर से ऑडिटर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App