जबलपुरमध्य प्रदेश

पुलिसकर्मी की बिटिया बनी अफसर,एमपीपीएससी में सुरभि ने हासिल की 33वीं रैंक

सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

जबलपुर,यशभारत। मेहनत और लगन अगर सच्चे मन से की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। इसका उदाहरण पेश किया है जबलपुर के हनुमानताल थाना में पदस्थ एएसआई विनोद कुमार सूकरेल की बेटी सुरभि सूकरेल ने। एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2024 में सुरभि ने 33वीं रैंक हासिल की है और उन्हें वित्त विभाग में सहायक संचालक (Assistant Director) के पद पर नियुक्ति मिली है। शनिवार को सुरभि का नगर आगमन हुआ तो जबलपुर रेलवे स्टेशन पर परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदी सुरभि के चेहरे पर सफलता की चमक और परिजनों की आंखों में गर्व की झलक साफ दिखाई दी।

सुरभि ने सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उनका कहना है कि यदि प्रयास पूरे मन से किए जाएं तो सफलता निश्चित ही कदम चूमती है। मैं सफल हो सकती हूं तो हर प्रयास करने वाला इंसान सफल हो सकता है। वहीं, पिता एएसआई विनोद सूकरेल ने कहा कि उनकी बेटी की यह उपलब्धि सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सुरभि ने अपने परिश्रम और लगन से न केवल माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि जबलपुर का गौरव भी बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button