जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बोलेरो की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, अंधमूक में सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा, पुलिस विभाग में शोक की लहर

IMG 20250827 WA0036

जबलपुर। यादव कॉलोनी में पदस्थ 40 वर्षीय पुलिसकर्मी अभिषेक शिंदे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बुधवार शाम आरोपी को पकड़ने अंधमूक इलाके में गए थे। इस दौरान जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

IMG 20250827 WA0039

घायल अवस्था में मेडिकल लाया गया

हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

बोलेरो चालक फरार, मामला दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिंदे सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार में मातम, पुलिस विभाग गमगीन

मृतक अभिषेक शिंदे यादव कॉलोनी थाना क्षेत्र में पदस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने अस्पताल पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

घायल साथी अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में एएसआई दानी सिंह और आरक्षक आशुतोष भारती भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

IMG 20250827 WA0038

मेडिकल अस्पताल पहुँचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय, एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह और सीएसपी कोतवाली रितेश शिव मेडिकल अस्पताल पहुँचे। अधिकारियों ने घायलों की हालत की जानकारी ली और डॉक्टरों को इलाज में कोई भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरा पुलिस महकमा सदमे और शोक में डूब गया है।

IMG 20250827 WA0037

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button