जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने ली शपथ देशभक्ति भाईचारा और एकता की भावना को सशक्त बनाना है

जबलपुर,यशभारत। “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जबलपुर पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई तथा “रन फॉर यूनिटी” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर मालगोदाम, हाईकोर्ट चौक, घंटाघर, तैयब अली चौक, नौदरा, रसल चौक, इनकम टैक्स चौक, नागरथ चौक, चंदनवन और पर्यटन तिराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, यातायात अंजना तिवारी, अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, 6वीं वाहिनी के जवान, पुलिस परिवार के सदस्य और आमजन शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि “रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, भाईचारे और एकता की भावना को सशक्त बनाना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button