जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार
9 हजार 550 रुपये एवं ताश के पत्ते बरामद

जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस ने जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद 9 हजार 550 रुपये एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर संगठित जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास बिजली के खंभे के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बंसत विश्वकर्मा, इरफान पठान, अजय विश्वकर्मा, सुनील दाहिया, मनोज कुर्मी, धनंजय वर्मा, अमित ठाकुर एवं वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है







