जबलपुरमध्य प्रदेश

अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसने चलाई कांबिंग गस्त

लंबे समय से फरार 229 वारंटियों को किया गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में शुक्रवार रात व्यापक कांबिंग गस्त की गई। इस विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, 1 नवम्बर की रात 9 बजे से 2 नवम्बर की रात 2 बजे तक चले इस अभियान में शहर और देहात के सभी थाना प्रभारी, उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। गस्त की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी और एएसपी अपराध श्री
जितेन्द्र सिंह द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2025 11 02 at 13.59.01 1

कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए लंबे समय से फरार 229 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 104 गैर-म्यादी वारंट, 82 गिरफ्तारी वारंट और 43 जमानती वारंट शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी श्री उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यवाही पुलिस के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जो अपराधी वर्षों से पुलिस से बचते फिर रहे थे, उन्हें पकड़ना आवश्यक था। ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस ने सक्रिय गुंडे-बदमाशों की निगरानी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button