भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, दो सप्ताह में कई गिरोहों का खुलासा

साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, दो सप्ताह में कई गिरोहों का खुलासा

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले दो सप्ताह में साइबर ठगी के कई मामलों का खुलासा कर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैतूल में 1.93 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया, जबकि अनूपपुर में 91 लाख रुपये की ठगी के मामले में कानपुर से गिरफ्तारी हुई। अनूपपुर में 34 लाख रुपये होल्ड कराए गए और 14 लाख रुपये से अधिक पीड़ित को वापस मिले। ग्वालियर में दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा कर पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। गुना में 12 पीड़ितों को 1.77 लाख रुपये से अधिक और देवास में 14 मामलों में 80 हजार रुपये लौटाए गए। पुलिस ने नागरिकों से ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button