जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
चाकू लेकर लोगों को धमका रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर यशभारत।थाना प्रभारी गोसलपुर राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि गत दिवस क्राईम ब्रांच ने सूचना दी कि ग्राम रामपुर में नायरा पैट्रोलपंप के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम-घूम कर आम लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोसलपुर की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक चाकू हाथ में लेकर लहराते हुये लोगो को धमकाते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम कृष्णा केवट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर थाना गोसलपुर बताया जिसके कब्जे से चाकू जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।







