जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार ,नेहरू जी ने सरदार पटेल की इच्छा पूरी नहीं होने दी

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार ,नेहरू जी ने सरदार पटेल की इच्छा पूरी नहीं होने दी

(गुजरात), राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की सभी रियासतों का एकीकरण करना चाहते थे, जिसमें पूरा जम्मू-कश्मीर भी शामिल था।

प्रधानमंत्री ने कहा, सरदार पटेल अन्य रियासतों की तरह पूरे कश्मीर का एकीकरण करना चाहते थे, लेकिन नेहरू जी ने उनकी इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर का विभाजन हुआ, उसे अलग संविधान और अलग झंडा दिया गया। कांग्रेस की इस गलती का खामियाजा देश को दशकों तक भुगतना पड़ा।

पीएम मोदी ने इस मौके पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज जब भारत ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब हर नागरिक को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button