देश
बदले कश्मीर में पहली बार पहुंचे पीएम मोदी, 370 हटने के बाद किया पहला दौरा, युवाओं को बांटे जॉब कार्ड

श्रीनगर, एजेंसी। पीएम मोदी गुरुवार को जम्मूकश्मीर के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 6400 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 1 हजार युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम मोदी का यह पहला जम्मूकश्मीर का दौरा है। इससे पहले वे 2019 में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने कश्मीर गए थे। बीजेपी दावा कर रही है कि पीएम के कार्यक्रम में 2 लाख लोग जुटे।
अगस्त 2019 में हटाया गया अनुच्छेद 370
बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर में प्रभावी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। आम चुनाव के पहले पीएम के कश्मीर दौरे को भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।







