भोपालमध्य प्रदेश

कजाकिस्तान में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मप्र के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए

कजाकिस्तान में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मप्र के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए
– मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी
यशभारत भोपाल।
कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के शूटरों ने भारत का तिरंगा लहराया। शॉट गन में नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तो वहीं एश्वर्य प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की इस उपब्धि पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने खुशी जताई है व खिलाड़ियों को बधाई दी है। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की युवा शूटर नीरू ढांडा ने महिला वर्ग की ट्रैप स्पर्धा में 43 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में कतर की राय बस्सिल 37 अंक को रजत और भारत की आशिमा अहलावत 29 अंक को कांस्य मिला। टीम इवेंट में नीरू 107 अंकए आशिमा अहलावत 107 अंक और प्रीति रजक 105 अंक की भारतीय तिकड़ी ने 319 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शूटिंग अकादमी के प्रतिभागी निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हर्ष जताते हुए सीएम मोहन यादव ने लिखा कि कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की होनहार बिटिया नीरू धांडा जी ने शॉटगन ट्रैप महिला वर्ग की व्यक्तिगत और टीमए दोनों प्रतिस्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं एश्वर्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक अर्जित कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया है।
नीरू की सहायक कोच रहीं महिमा विश्वकर्मा ने बताया कि नीरू के ममेरे भाई लक्ष्य शेरोन ने 2018 में एशियन खेलों में रजत पदक जीता था। इसके बाद से नीरू ने इस खेल में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी। 2019 में मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी को नीरू ने ज्वाइन कर लिया था। बताती हैं कि नीरू के घर पर परिवार की डबल बैरल बंदूक थी। इस बंदूक से नीरू ने टिन के डिब्बों में निशाना लगाने की प्रैक्टिस की थी। नीरू ने शूटिंग के गुर सीखने के बाद उपलब्धियों का सफर शुरू किया था। 2020 में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शॉटगन शूटिंग अंडर 21 में सिंगल व डबल मुकाबलों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था। वर्ष 2023 में दिल्ली में हुई नेशनल चैम्पियनशिप में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता था। जनवरी में दिल्ली में ही नेशनल चैंपियनशिप में टीम इवेंट में तीन गोल्ड जीते थे।
शॉट पुट खिलाड़ी समर दीप सिंह को मिला स्वर्णपदक
मप्र शाॅटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल ने चैन्नई में चल रही 64वीं नेशनल स्टेट सीनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। गिल को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री यादव ने श्री गिल की इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के बेटे की यह उपलब्धि अन्य सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button