नर्मदा तट के पास शराब, मदिरा का सेवन करने वालों को हटाया जाए
एसपी के नाम टीआई को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

विहिप बजरंग दल महानगर के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
जबलपुर,यशभारत। विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल महानगर के पदाधिकारियों ने गौरीघाट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एसपी के नाम ग्वारीघाट टीआई को ज्ञापन सौंपा और बताया कि इन दिनों उमाघाट, जिलहरीघाट, गीताधाम सहित गौरीघाट के पास शराबियों, मांस-मंदिरा का सेवन करने वालों का डेरा जमा हुआ है जबकि प्रतिदिन मां नर्मदा के पावन तट पर हजारों भक्तजन तटों पर आते हैं। यहां वाहन चोरी की घटनाएं भी बढ़ रहीं हैं। इसी संबंध में बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर विकल खटीक विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अजय चौरसिया , उज्जवल सिंह, रोहित चौकसे सहित अन्य ने चेतावनी दी है कि इन विधर्मियों के खिलाफ अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो फिर आने वाले दिनरों के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







