जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, काला डिठोना लगाने का काम कर रहे हैं

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शहर आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बयानों पर तंज कसा है। श्री पटेल ने कहा कि पूरा देश प्रभु श्रीराम के आगमन के आनंद उत्सव में डूूब गया है, चारों तरफ राममय नजारा है, और ऐसी स्थिति में अगर दिग्विजय सिंह गलत बयानबाजी कर रहे हैं तो वह पुण्य कार्य में काला डिठोना लगाने का काम कर रहे हैं। प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस समय किसी भी विवाद में पड़ने से अच्छा है कि दिग्विजय सिंह इस पुनीत कार्य में शामिल होकर राममय हो जाए।प्रहलाद पटेल ने छिंदवाड़ा में पुलिस कर्मी की मौत मामले पर कहा कि निश्चित रूप से जघन्य अपराध है और जिसने किया है उसे सख्त सजा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App