साइंस एग्जबिशन एवं करियर काऊसलिंग मेले का आयोजन
जबलपुर संभाग के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्रा हुए शामिल

जबलपुर,यशभारत। महात्मा गांधी ग्रुप ऑफ इंस्ट्टीटूयशन के तत्वाधान में “Udaan-Dreams Taking fight “थीम पर सांइंस एग्जबिशन एवं करियर काऊसलिंग मेले का आयोजन नंदनवन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग गौर तिराहा में किया गया जिसमे जबलपुर संभाग के अलग-अलग स्कूलों से प्राचार्य शिक्षकगण एवं बारहवी ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं को उनके स्कूल के बाद अलग अलग संकायों जैसे बॉयोलॉजी, आर्ट, मैथ्स, कॉमर्स के छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सेस के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके भविष्य के लिए सही कोर्स की जानकारी जैसे नर्सिंग कोर्ष. पैरामेडिकल, बी.एड. ला कोर्स, बी.एच.एम. एस. जैसे कोर्सेस की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सांइस मॉडल्स डिबेट कॉम्पटीशन, विभिन्न प्रकार के गेम्स, इमरजेन्सी एवं बेसिक प्रॉसीजर्स एवं food stalls, लगाये के एवं कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में संस्था की निर्देशक महोदया एर्व प्राचार्य,एडवोकेट, कृतिका वर्मा , उपनिर्देशक विपिन पाण्डेय और प्राचार्य डॉ. ज्योति ने स्कूल के शिक्षको का सम्मान किया एवं छात्र- छानाओं के उज्जवल भविष्य ही कामना की एवं बधाई दी।







