भोपाल

लिंक रोड नंबर-1 पर खुला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका  

लिंक रोड नंबर-1 पर खुला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका  
– रेड क्रॉस चौराहे के पास बिना बैरिकेडिंग छोड़ा गया गड्ढा, राहगीरों और वाहन चालकों में चिंता
फोटो कैप्शन: लिंक रोड नंबर-1 पर रेड क्रॉस चौराहे के पास गुलाब पार्क के सामने खुला गड्ढा, हादसे का बना खतरा।
भोपाल, यश भारत । शहर के व्यस्त मार्ग लिंक रोड नंबर 1 पर इन दिनों एक खुला गड्ढा लोगों के लिए खतरा बन गया है। रेड क्रॉस चौराहा के पास गुलाब पार्क के सामने नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसे बिना किसी बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था के खुला छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा टेप या बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि अंधेरे में इसे देख पाना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह सड़क शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button