दुर्गाष्टमी पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मैहर में किए मां शारदा के दर्शन विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

दुर्गाष्टमी पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मैहर में किए मां शारदा के दर्शन
विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना
भोपाल/मैहर। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुंचकर प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं हवन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां शारदा के दरबार में दर्शन के पश्चात उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह पर्व शक्ति की आराधना का प्रतीक है और मां शारदा की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम भी किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।







