इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बसंत पंचमी पर 121 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

जबलपुर, यश भारत।

बसंत पंचमी पर 121 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

जबलपुर, यश भारत। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गैरिसन ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ। पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच वर-वधुओं ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशेष रूप से पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सामूहिक विवाह समारोह में जिले के सांसद, विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर वर-वधुओं और उनके परिजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

WhatsApp Image 2026 01 23 at 2.46.16 PM

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने पहले ही निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे, जिसके चलते आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button