जबलपुरमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में पथराव और आगजनी, 16 से अधिक पर एफआईआर दर्ज

मझौली क्षेत्र की घटना

जबलपुर। जिले के मझौली क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान जमकर पथराव, मारपीट और आगजनी की घटना सामने आई, जिससे बाजार प्लाट क्षेत्र में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के हर्ष राज सराफ ने आरोप लगाया है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड तथा बेसबॉल बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के स्वयं प्रकाश तिवारी का कहना है कि हर्ष सोनी और उसके साथियों ने उनके घर पर पथराव किया तथा घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। इसके अलावा एक अर्टिका कार में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते के निर्देशन में दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button