भोपालमध्य प्रदेश

2 लाख से अधिक के ओ.जी. गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

2 लाख से अधिक के ओ.जी. गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। भोपाल क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मीनाक्षी प्लानेट सिटी कॉलोनी, कटारा हिल्स क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.28 ग्राम ओ.जी. गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 2,15,000/- आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​क्राइम ब्रांच को गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मीनाक्षी प्लानेट सिटी कॉलोनी, कटारा हिल्स के पास एक युवक अवैध ओ.जी. गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना की गंभीरता को समझते हुए, क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध युवक सुभाष परमार (21 वर्ष), निवासी रतनपुर, मिसरोद, भोपाल को पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए, आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, आरोपी के कब्जे से 11 छोटी एयरपैक पन्नियों में कुल 10.28 ग्राम ओ.जी. गांजा बरामद हुआ।

इसके अलावा, मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी ज़ब्त किया गया।
​आरोपी सुभाष परमार के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध खरीद-फरोख्त से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पता चला है कि घटना के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लायरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button