जबलपुरमध्य प्रदेश

छात्र संघ चुनाव सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन,पुलिस से हुई झड़प

वाटर कैनन का इस्तेमाल,कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

जबलपुर,यशभारत। छात्र संघ चुनाव बहाल करने, नियम विरुद्ध संचालित हो रहे स्कूल-कॉलेजों पर कार्रवाई सहित अन्य 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क रहा और घंटाघर चौक पर पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाकर रास्ता रोक दिया गया।

जैसे ही एनएसयूआई कार्यकर्ता घंटाघर चौक के समीप पहुंचे, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स तोड़ने का प्रयास किया।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। झड़प के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद एनएसयूआई नेताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के हितों की आवाज को दबाने के लिए बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button