जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अब खुले चेंबर में गिरा सांड

कितनी घटनाओं के बाद चेतेगा नगर निगम

अब खुले चेंबर में गिरा सांड

कितनी घटनाओं के बाद चेतेगा नगर निगम

जबलपुर यश भारत। शहर एवं उपनगरीय क्षेत्र में जगह-जगह खुले पड़े चेंबर और सेप्टिक टैंक दुर्घटनाओं को न्यौता तो दे ही रहे हैं साथी अब तो जानलेवा भी साबित होने लगे हैं हाल ही में मनमोहन नगर में पूरी घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए जिसमें दो मासूम की मौत हो गई कुछ इसी तरह की घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर से सामने आई है जहां पर एक सांड खुले चेंबर में गिर गया। सुबह जब छेत्रीय लोग वहां से निकले तो उन्हें घटना की जानकारी लगी इसके बाद लोग जमा होने लगे और क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर पहुंच गए तथा सांड को निकालने की कवायद भी शुरू हो गई थी इस घटना में राहत भरी खबर यह है कि सांड जीवित है और उसे निकालने की कोशिश जारी है।

1761715312 WhatsApp Image 2025 10 29 at 10.29.05 AM (1)

कितनी घटनाओं के बाद चेतेगा नगर निगम

नगरनिगम क्षेत्र में जगह-जगह खुले पड़े सीवर लाइन के चैंबर खुले सेप्टिक टैंक और अध खुले नालों के कारण आए दिन घटनाएं सामने आ रही है लेकिन इस दिशा में निगम के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही जब कोई हादसा  घटित हो जाता है तो जरूर निगम का अमला एक्टिव मोड पर आ जाता है बाद में सब कुछ पुरानी ढर्रे पर चलने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button