नौवमी कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -खाना खाकर सोया था, सुबह उठा ही नहीं, पीएम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

नौवमी कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
-खाना खाकर सोया था, सुबह उठा ही नहीं, पीएम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
भोपाल, यशभारत।
कोलार इलाके में रहने वाले एक किशोर की कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद अपने दोनों भाईयों के साथ कमरे में सोया था। बुधवार को की सुबह काफी जगाने पर भी जब वे नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जेके अस्पातल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक धोली खदान कोलार निवासी नमन वंशकार पुत्र मुकेश वंशकार(16) नौवमी कक्षा का छात्र था। परिवार में उसके अलावा दो और भाई थे। उसके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि मां एक स्कूल में सफाई काम करती हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नमन ने रात को खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गया। इससे पहले उसने किसी तरह की तकलीफ के बारे में नहीं बताया था। जब वह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।







