गढ़ा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी : पति और सास करते थे रुपयों की डिमांड, मजबूरन उठाया आत्मघाती कदम

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मर्ग चांज के दौरान पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला कायम कर जांच में लिया है। पड़ताल में यह तथ्य सामने आए है कि पति और सास मिलकर मृतिका से पैसों की डिमांड करते थे और डिमांड पूरी ना करने पर लगातार प्रताडि़त करते थे। जिसके बाद ही मृतिका ने मजबूरी में सुसाइड कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक कैंट तुषार सिंह ने बताया कि थाना गढा अंतर्गत 32 वर्षीय महिला निवासी गंगासागर गढ़ा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। जांच के दौरान पाया गया कि महिला की शादी एक वर्ष पहले अजय वर्के के साथ होना तथा शादी के बाद से ही पति अजय वर्के एवं सास के द्वारा लगातार पैसों की मांग एवं अन्य बातों को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।






