भोपाल

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी  -आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

-आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

भोपाल यशभारत। अरेरा हिल्स इलाके में बीती रात एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। एएसआई अकरम ने बताया कि अमराई बागसेविन निवासी प्रियंका बब्बन(23) की शादी दो माह पहले ओम नगर निवासी केबिन क्रूज के साथ हुई थी। बीती रात करीब दो बजे प्रियंका ने अपनी ससुराल में पंखे से रस्सी का फंदा बांध कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी भेजा। जहां पर तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों के बयानों के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। चूंकि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए आगे की जांच एसीपी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button