देश

ट्रक से टकराई नवविवाहित जोड़े की कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ा हादसा

सोलापुर,एजेंसी। महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपति की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नवदंपति गंभीर रूप से घायल हुआ है. बार्शी तहसील के पांगरी गांव में हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. वहीं कार सवार लोग डैमेज गाड़ी में बुरी तरह फंस गए.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे समेत एक अन्य महिला के रूप में हुई है. वहीं घायलों में 4 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले शामिल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बार्शी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. वहीं शवों को काट काटकर निकालना पड़ा था.26 नवंबर को अनिकेत और मेघना का विवाह हुआ था. दोनों को लेकर परिवारजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button