भोपालमध्य प्रदेश

एमपी पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट: एक साथ 18 आईपीएस अफसरों की बढ़ी रैंक

एमपी पुलिस को न्यू ईयर गिफ्ट: एक साथ 18 आईपीएस अफसरों की बढ़ी रैंक

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश सरकार ने नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में आईजी, डीआईजी और डीजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रशासन ने फिलहाल अधिकारियों को उन्हीं के वर्तमान कार्यस्थलों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे कानून-व्यवस्था की निरंतरता बनी रहे।

एडीजी आशुतोष राय को मिली डीजी रैंक
पदोन्नति सूची में सबसे महत्वपूर्ण नाम एडीजी आशुतोष राय का है, जिन्हें महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग में अनंत कुमार सिंह के प्रतिनियुक्ति से वापस न लौटने के कारण रिक्त हुए पद पर राय को यह जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर बड़ी पदोन्नति
गृह विभाग ने 1999 बैच के अधिकारी निरंजन बी. वायंगणकर को आईजी बनाया है। उनके साथ ही 2008 बैच के ए. शियास और ललित शाक्यवार को भी आईजी रैंक दी गई है। इसके अलावा, 13 अन्य अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है।

प्रमुख जिलों के कप्तान अब बने डीआईजी: जिले की कमान संभाल रहे कई एसपी अब डीआईजी के रूप में अपनी सेवा जारी रखेंगे। इनमें शामिल हैं:
मनोज राय: एसपी, खंडवा
विवेक सिंह: डीसीपी, भोपाल जोन-2
डॉ. शिवदयाल: एसपी, झाबुआ
मयंक अवस्थी: एसपी, धार
शैलेंद्र सिंह चौहान: एसपी, रीवा
असित यादव: एसपी, भिंड
बैचवार पदोन्नति का विवरण

जारी आदेश के अनुसार, डीआईजी पद पर पदोन्नति पाने वालों में 2010 बैच के 4 अधिकारी, 2011 बैच के 4 और 2012 बैच के 5 अधिकारी शामिल हैं। वायंगणकर की पदोन्नति को लेकर विभाग में काफी चर्चा है, क्योंकि उनके बैच के अन्य अधिकारी पहले ही वरिष्ठ पदों पर पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button