जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से शुरू होगी नई डायल 112 सेवा, मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

मध्य प्रदेश – लंबे इंतजार के बाद, मध्य प्रदेश में अब पुरानी डायल 100 की जगह नई और आधुनिक डायल 112 गाड़ियां 15 अगस्त से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव राजधानी में इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद इन्हें पूरे प्रदेश के थानों में तैनात कर दिया जाएगा।

पहले चरण में कुल 1200 गाड़ियां चलेंगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बोलेरो और शहरी क्षेत्रों के लिए स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। उम्मीद है कि ये नई गाड़ियां पुलिस को शहरी इलाकों में 5 से 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचने में मदद करेंगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस
आधुनिक सुविधाओं से लैस

आधुनिक सुविधाओं से लैस

 

  • सीसीटीवी कैमरे: इन गाड़ियों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिससे घटना स्थल की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
  • वर्दी पर कैमरे: पुलिसकर्मियों की वर्दी पर भी छोटे कैमरे लगे होंगे, जो सबूत इकट्ठा करने में सहायक होंगे।
  • कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ी: कॉल सेंटर की क्षमता भी 80 से बढ़ाकर 100 सीटर कर दी गई है, ताकि आपातकालीन कॉल वेटिंग में न रहें।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में इन गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 2000 तक की जाएगी। आपको बता दें कि पुराने वाहनों का संचालन कर रही कंपनी का कार्यकाल 2020 में ही पूरा हो गया था, जिसके बाद से ही नई एजेंसी का चयन रुका हुआ था। अब नई एजेंसी के साथ नई डायल 112 सेवा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 1.42.17 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button