विदेश

वियतनाम में कुदरत का कहर,बाढ़-भूस्खलन से अब तक 41 की मौत

कई लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस की बाढ़ की चपेट में

हनोई,एजेंसी। वियतनाम में मूसलाधार बारिश ने एक तरह से तबाही ला दी है. भारी बारिश से आए भीषण बाढ़ और भूस्खलन में 41 लोगों की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार मध्य वियतनाम में भारी बाढ़ के कारण लोग पानी में डूबे घरों की छतों से फंसे हुए हैं और बचावकर्मी उन्हें रेस्क्यू करने का काम कर रहे हैं. अधिकारियों ने गुरुवार, 20 नवंबर को पुष्टि की कि अब तक आपदा में कम से कम 41 लोग मारे गए हैं.

03 35

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के अंत से दक्षिण-मध्य वियतनाम में लगातार बारिश हो रही है और कई लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस की बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. एएफपी की तरफ से क्लिक किए गए तस्वीरों से पता चलता है कि गुरुवार को तटीय न्हा ट्रांग, जो अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है, में पूरे शहर के ब्लॉक जलमग्न हो गए और सैकड़ों कारें पानी के भीतर डूब गईं. सोशल मीडिया पर एक सस्पेंशन ब्रिज के बाढ़ में टूटकर तिनके की तरह बहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

02 44

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button