जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदला: राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी किया बयान

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम में गुरुवार को बदलाव कर दिया गया हैं। अब इसका नया नाम ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ किया गया हैं। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में जानकारी दी गई।

 

राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी की  विज्ञप्ति
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (25 जुलाई) को घोषणा की है कि राष्ट्रपति भवन के दो सबसे महत्वपूर्ण हॉल दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप कर दिया गया है।

दरबार अंग्रेजों का शब्द था, अब इसकी प्रासंगिकता खत्म
बयान में आगे कहा गया कि दरबार हॉल राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण समारोहों का स्थल है। दरबार शब्द का तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई है। गणतंत्र मंडप की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, जिस वजह से  आयोजन स्थल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button