भोपाल

इतवारा चौराहे पर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन  – गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

इतवारा चौराहे पर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
– गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
भोपाल, यशभारत । पुराने शहर के इटवारा चौराहे पर मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ‘गौ माता के सम्मान’ में विभिन्न नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए। मौके पर मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और प्रशासन के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि इस्लाम धर्म में गाय का मांस खाना और उसका वध करना अनुचित माना गया है। उन्होंने कहा, “हम गौ रक्षा के पक्षधर हैं। हमारे नबी का संदेश है कि हम गाय को नुकसान न पहुंचाएं और न ही उसका मांस सेवन करें।” उन्होंने यह भी बताया कि गाय का दूध और घी समाज के लिए उपयोगी है, जिसका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button