सिवनी, मंडला, रीवा में फरारी काटकर आए कातिल आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा चौराहा में 18 नवम्बर को धक्का लगने की बात पर उपजे विवाद के बाद सॉरी बोलने पर भी बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन आरोपित अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी धुमा, लखनादौन, मंडला, रीवा में फरारी काट कर जबलपुर आये थे। विदित हो कि शादी पार्टी का ठेका वाला राज चौधरी 25 वर्ष का 18 नवम्बर को सौरभ को धक्का लग गया था तब राज चौधरी ने सौरभ को सॉरी बोला तो सौरभ बोला काहे का सॉरी और राज को थप्पड़ मार दिया था उसके बाद सौरभ पटेल ने चाकू निकाल लिया और राज पर वार कर दिए। इसके बाद उसके साथियों ने भी मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। हमले में राम चौधरी की मौत हो गई थी। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए। जिसके बाद आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद मोटर साईकिल एवं एक्सेस से फरार हो गये थे जो स्थान बदल-बदल कर धुमा, लखनादौन, मण्डला, रीवा में फरारी काट रहे थे। आरोपियों के रीवा से जबलपुर आकर कुसनेर ग्राम में फरारी काटने की जानकारी लगने पर अधारताल एवं पनागर थाने की संयुक्त टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।
इन्हें भेजा गया जेल-पुलिस ने सौरभ पटेल उर्फ साहिल पटेल, 21 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर अधारताल, गौरव पटेल 18 वर्ष निवासी सीओडी कांलोनी सुहागी अधारताल, आकाश पटेल 21 वर्ष निवासी शंकर नगर सुहागी अधारपताल,पीयूष नौरिया उर्फ नवाब 20 वर्ष निवासी शंकर नगर सुहागी अधारताल को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। जबकि जीत चतुर्वेदी ,सार्थक बर्मन एवं सावन शुक्ला की तलाश जारी है।







