इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई को मिला नया महापौर और उपमहापौर उम्मीदवार,ऋतु तावड़े और संजय घाड़ी ने भरा नामांकन

मुंबई, यश भारत।

मुंबई को मिला नया महापौर और उपमहापौर उम्मीदवार,ऋतु तावड़े और संजय घाड़ी ने भरा नामांकन

मुंबई, यश भारत।मुंबई महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नगरसेवक ऋतु तावड़े तथा उपमहापौर पद के लिए शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों नेताओं ने मनपा सचिव के समक्ष विधिवत पर्चा भरा। इस अवसर पर भाजपा और शिवसेना के कई वरिष्ठ नेता एवं नगरसेवक उपस्थित रहे।

भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने ऋतु तावड़े के नाम की औपचारिक घोषणा की। ऋतु तावड़े को पार्टी में लंबे अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता के कारण महापौर पद का सशक्त दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने वर्ष 2012 में वार्ड क्रमांक 127 से विजय प्राप्त की थी। वर्ष 2017 में घाटकोपर के वार्ड क्रमांक 121 से निर्वाचित हुईं और 2025 के चुनाव में वार्ड क्रमांक 132 से पुनः जीत दर्ज की। वे मुंबई महानगरपालिका की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

उपमहापौर पद के लिए शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 57 वर्षीय संजय घाड़ी मुंबई के निवासी हैं और वाणिज्य स्नातक (बी.कॉम.) हैं। वे 1988-89 से शिवसेना प्रणीत भारतीय विद्यार्थी सेना में सक्रिय रहे तथा 1990-91 में मुंबई विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष और सीनेट सदस्य रहे। वे शिवसेना के उपनेता तथा वर्तमान में रायगढ़ जिला संपर्क प्रमुख हैं। वर्ष 2017 से 2022 तक नगरसेवक रहे और 2026 में पुनः निर्वाचित हुए।

मुंबई को अब शीघ्र ही नया महापौर और उपमहापौर मिलने जा रहा है, जिससे महानगरपालिका के प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button