इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP में जिला सरकार का चुनाव रिजल्ट:भोपाल में ऐन वक्त पर उलटफेर, कांग्रेस नेता की पत्नी BJP से बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वोटिंग कर रहे हैं। अब तक 51 में से 42 जिलों में अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। इनमें से 35 अध्यक्ष भाजपा के और 7 कांग्रेस समर्थित हैं। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, शहडोल, मंदसौर, भिंड, टीकमगढ़, खंडवा, बैतूल, विदिशा, कटनी, सागर, गुना और ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भाजपा समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं राजगढ़, दमोह, अनूपपुर, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट और नर्मदापुरम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए।

भोपाल में BJP की रामकुंवर गुर्जर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ऐन वक्त पर बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नौरंग गुर्जर की पत्नी रामकुंवर गुर्जर को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने रामकुंवर गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से रश्मि अवनीश भार्गव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने नौरंग गुर्जर को अपने पाले में लेकर उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

क्र.जिलानिर्वाचितपार्टीवोट मिलेविजेता कौन है
1भिंडकामना सुनील सिंहBJPनिर्विरोधबीजेपी नेता केपी सिंह की बहू है।
2रायसेनजसवंत बबलू मीणाBJPनिर्विरोध
3गुनाअरविंद धाकड़BJPनिर्विरोध
4कटनीसुनीता मेहराBJPनिर्विरोध
5निवाड़ीसरोज रायBJPनिर्विरोध
6शाजापुरहेमराज सिसोदियाBJPनिर्विरोध
7शहडोलप्रभा मिश्राBJPनिर्विरोध
8दतियाइंदिरा धीरू गांधीBJPनिर्विरोध
9ग्वालियरदुर्गेशकुंवर जाटवBJPनिर्विरोध
10सागरहीरा सिंह राजपूतBJPनिर्विरोधमंत्री गोविंदसिंह राजपूत के बड़े भाई हैं।
11मंदसौरदुुर्गा विजय पाटीदारBJPनिर्विरोध
12छिंदवाड़ासंजय पूनारकांग्रेसनिर्विरोध
13नर्मदापुरमराधाबाई सुधीर पटेलकांग्रेस8
14सीहोरगोपाल इंजीनियरBJP11
15बुरहानपुरगंगाराम मार्कोBJP6
16टीकमगढ़उमिता सिंहBJP9उमा भारती की बहू व खरगापुर MLA राहुल लोधी की पत्नी।
17खंडवाकंचन तनवेBJP8
18देवासलीला अटारियाकांग्रेस11
19बैतूलराजा पवारBJPनिर्विरोध
20शिवपुरीनेहा यादवBJPनिर्विरोध
21इंदौररीना मालवीयBJP12
23हरदागजेंद्र शाहBJP7
24बड़वानीबलवंत पटेलBJP (बागी)9मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे हैं। BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन भरा था। समर्थन में कांग्रेसियों ने भी वोट दिया।
25नीमचसज्जन सिंह चौहानBJPनिर्विरोध
26अशोकनगरजगन्नाथ रघुवंशीBJPनिर्विरोधबड़े नेता हैं। पूर्व में अशोकनगर के MLA रह चुके हैं।
27उज्जैनकमला कुंवरBJP14
28बालाघाटसम्राट सारस्वतकांग्रेस (बागी)11कांग्रेस के पूर्व MLA अशोक सारस्वत के बेटे हैं। पूर्व विस उपाध्यक्ष और वर्तमान लांजी MLA हीना कांवरे का भी समर्थन मिला।
29धारसरदार सिंह मेड़ाBJPगोटी से फैसला
30खरगोनअनु बाई तंवरBJP14
31पन्नामीणा सिंह राजेBJPनिर्विरोधइनके पति पुष्पराज सिंह 10 साल से भाजपा सदस्य और वार्ड 23 के बूथ अध्यक्ष हैं। टिमरिया सरपंच भी रहे। मीणा भी 10 साल से सक्रिय सदस्या हैं और बूथ विस्तार योजना की भी सदस्य हैं।
32राजगढ़चन्दर सिंह सौंधियाकांग्रेस11
33दमोहरंजीता पटेलकांग्रेस10इनके पति गौरव पटेल 2018 में कांग्रेस से पथरिया विस से कांग्रेस प्रत्याशी थे। रंजीता पथरिया जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं।
34रीवानीता कोलBJP23
35अनूपपुरप्रीति सिंहकांग्रेस6रमेश सिंह की पत्नी हैं प्रीति। रमेश सिंह ने 2018 में SDM पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस जॉइन की थी।
36नरसिंहपुरज्योति काकोड़ियाभाजपानिर्विरोधभाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश काकोड़िया की पत्नी हैं।
37सतनारामखेलावनभाजपा17रिटायर शिक्षक हैं। पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के करीबी हैं।
38जबलपुरसंतोष वरकड़ेभाजपा8भाजयुमो में ग्रामीण मंत्री थे और सिहोरा विधायक नंदनी मरावी के करीबी हैं।
39रतलामलालबाईभाजपा7
40रीवानीता कोलभाजपा23स्नातक तक की पढ़ाई की है, गृहिणी हैं। कोई राजनीतिक बैंकग्राउड नहीं है।
41भोपालरामकुंवर गुर्जरभाजपा
42मुरैनाआरती गुर्जरभाजपा20

भोपाल में मंत्री भूपेंद्र की गाड़ी के सामने आए दिग्विजय

भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। दोपहर में मंत्री भूपेंद्र सिंह कुछ सदस्यों को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी उनकी गाड़ी के सामने आ गए। तभी विधायक रामेश्वर शर्मा सदस्यों को लेकर अंदर चले गए। इनमें कांग्रेस के नवरंग गुर्जर की पत्नी और जिपं सदस्य रामकुंवर गुर्जर भी उनके साथ थीं। गुर्जर के पाला बदलने से अब चुनाव रोचक हो गए हैं। कांग्रेस ने गुर्जर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बीजेपी ने गुर्जर की पत्नी को अपना अध्यक्ष कैंडिडेट बनाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने रश्मि भार्गव को मैदान में उतारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu