जबलपुरमध्य प्रदेश

MP के 70 हजार बिजलीकर्मी स्ट्राइक पर : कामों का बहिष्कार ; लाइन फॉल्ट भी नहीं सुधारेंगे

मध्यप्रदेश के 70 हजार से ज्यादा बिजलीकर्मी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। । यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स के बैनरतले वे कामों का बहिष्कार भी करेंगे। न तो लाइन फॉल्ट सुधारेंगे और न ही नए बिजली कनेक्शन देने की प्रोसेस करेंगे। ऐसे में आम लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आउटसोर्स कर्मचारी पहले ही हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसका समर्थन भी यूनाइटेड फोरम कर चुका है।

संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ने उनका समर्थन किया है। फोरम के प्रवक्ता लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 24 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदेश के बोर्ड, नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मी अपनी मांगों को पूर्ण कराने के संबंध में महाआंदोलन में शामिल होंगे। भोपाल के गोविंदपुरा में धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये काम होंगे प्रभावित

  • लाइन फॉल्ट होने पर उसे सुधारने के लिए अमला नहीं पहुंचेगा। इस कारण लोग परेशान होंगे।
  • नए बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। इस कारण लोगों को नए कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
  • बिजली बिलों की वसूली भी नहीं हो सकेगी।
  • पेट्रोलिंग, सर्वे के काम नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button