देश

बीएचयू में आधी रात बवाल, 300 छात्रों और 150 सुरक्षाकर्मियों में मारपीट

दस छात्र घायल,5 थानों की फोर्स मौके पर मौजूद

वाराणसी,एजेंसी। उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 20 से ज्यादा गमले तोड़ दिए गए. इस दौरान कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई और छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा. करीब दो घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही. 300 से ज्यादा छात्रों को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 100 सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के 50 जवाब दौड़ाते रहे लेकिन पत्थरबाजी नहीं रुकी.

छात्रों का आरोप प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने गार्डों से पिटवाया

विवाद बढ़ने पर छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सुरक्षाकर्मियों से छात्रों को पिटवाया। पथराव का वीडियो सामने आया है। जिसमें छात्र पत्थरबाजी करते और सुरक्षाकर्मी उन्हें खदेड़ते नजर आ रहे हैं। विश्वविद्यालय हॉस्टल मार्ग को पूरी तरह से बंद किया गया है। इस घटना में लगभग दस छात्र घायल हुए हैं। इस दौरान रात में लगभग दो घंटे तक परिसर में हंगामा मचा रहा। कई गार्डों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी ओर छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मिर्याें ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसके चलते 10 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं।

5 थानों की फोर्स और PAC मौके पर मौजूद

03 1

बिड़ला हॉस्टल से लेकर रुइया हॉस्टल तक पत्थर ही पत्थर दिखाई दे रहे हैं। जिसकी दूरी लगभग 500 मीटर है। छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 20 से ज्यादा गमले तोड़ दिए गए। इस दौरान पांच थानों की पुलिस फोर्स और PAC के जवान मौजूद रहे। छात्रों को पुलिस ने हॉस्टल तक खदेड़ा। एसीपी गौरव सिंह ने कहा किनकुछ छात्रों में बहस हुई थी, जिसके बाद विरोध हुआ। छात्रों ने पत्थरबाजी भी की है। अब मौके पर शांति है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button