मानसिक विक्षित व्यक्ति ने पेड़ में लगाई फांसी बटवानी ग्राम का मामला,घंसौर पुलिस जांच में जुटी

मानसिक विक्षित व्यक्ति ने पेड़ में लगाई फांसी
बटवानी ग्राम का मामला,घंसौर पुलिस जांच में जुटी
सिवनी यश भारत:- सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटवानी ग्राम के पास खेत मे लगे बबूल के पेड़ पर एक मानसिक व्यक्ति का शव सुबह फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी अनुसार कुछ लोग बटवानी ग्राम से जंगल की तरफ जा रहे थे। जब वह एक किसान के खेत के समीप पहुंचे तो एक व्यक्ति पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका दिखा। इस बात की जानकारी लोगो ने घंसौर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक की शिनाख्त रेवाराम सल्लाम पिता कुंदन सल्लाम उम्र 50 निवासी बटवानी के नाम से हुई है। घंसौर थाना प्रभारी लक्षमण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बटवानी ग्राम के समीप खेत मे एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाया गया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षित था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया।







