भोपाल
उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में सेना प्रमुख से भेंट

उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में सेना प्रमुख से भेंट
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद डॉ चंद्रेश शुक्ला ने भारत के सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों और प्रदेश में सैन्य सहयोग से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी।







