भोपालमध्य प्रदेश

कंप्यूटर बाबा से मुलाकात, सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर चर्चा

कंप्यूटर बाबा से मुलाकात, सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर चर्चा

भोपाल यश भारत । भगवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला से संत कंप्यूटर बाबा और किन्नर अखाड़ा के संस्थापक अजय दास ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कंप्यूटर बाबा ने भगवा पार्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी देश के प्रति समर्पण और धर्म संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां धर्म का कार्य होता है, वहां संत समाज का जुड़ाव स्वाभाविक है। वहीं अजय दास ने भगवा पार्टी को वर्तमान समय में एक आवश्यक विकल्प बताते हुए कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर शिवाकांत शुक्ला ने कंप्यूटर बाबा को ज्ञान का भंडार बताते हुए सम्मान व्यक्त किया, वहीं अजय दास को किन्नर अखाड़ा का प्रमुख योद्धा बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button