
भोपाल यशभारत। परमार्थ किरण सेवा संस्थान की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में वार्षिक गतिविधियों का लेखा जोखा पस्तुत किया गया व समीक्षा की गई। बैठक में 3 नवंबर से रामकथा के आयोजन कराने को लेकर सहमति बनी साथ ही वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर लक्ष्मकांत त्रिपाठी अध्यक्ष, मंजू निगम कोषाध्यक्ष, उपेंद्र जुगादे समिति संयोजक, अशोक चतुर्वेदी, सरोज वर्मा, पार्षद ज्योति मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, गोपाल कृष्ण गोयल, अरुण वर्मा, महेश तिवारी, भावना गोयल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।