जबलपुर नगर निगम के कई पार्षद रसगुल्ले में खा गए इल्ली: रसगुल्लों में निकली इल्ली, जमकर मचा हंगामा


https://youtu.be/6pfg6MzCjJwhttps://youtu.be/6pfg6MzCjJw
जबलपुर, यशभारत। नगर निगम सदन की बैठक के बाद उस वक्त हंगामा मच गया जब खाने में परोसे गए रसगुल्लों में इल्ली निकल आई। इसको लेकर सदन के बाहर और अंदर यही चर्चा थी कि कई पार्षद इल्ली वाले रसगुल्ला खाकर चले गए। गुणवत्ताहीन खाने को लेकर पार्षदा और नगर निगम कर्मचारियों ने खाना बनाने वाले दोषी माना। सभी का कहना था कि खाना बनाने के वक्त साफ-सफाई का रखना बहुत जरूरी है।
महिला पार्षदों का कहना था कि सभी पार्षदों और अधिकारी-कर्मचारियों ने मजे से भोजन किया परंतु जब पार्षद संतोषी खाना खाकर रस गुल्ला खा रही थी उसी वक्त उनकी प्लेट में इल्ली तैरने लगी। इसको लेकर अध्यक्ष के समक्ष विरोध जताया गया। पार्षदों का कहना था कि कैटरिंग वाले की गलती से पार्षदों की सेहत बिगड़ सकती है। दोबारा कैटरिंग वाले को ठेका देने के पहले साफ-सफाई से खाना बनाने के निर्देश दिए जाए।








