जबलपुर

सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कृत्य, हंगामा

जबलपुर,यश भारत ।बेलबाग इलाके में शुक्रवार रात एक सात वर्षीय बालक से एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कृत्य दिया। घटना मे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय बालक शाम के वक्त घर के बाहर खेल रहा था। तभी बल्ली मार्केट में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे बुलाया। बालक को अपने साथ मार्केट के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने बालक के साथ दुष्कृत्य किया। बालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जमीन में घसीट भी दिया। जिस कारण बालक की पीठ बुरी तरह छिल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बालक घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। विक्टोरिया में प्राथमिक उपचार के बाद बालक को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी का पता लग रही है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu