भोपालमध्य प्रदेश

कारों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कारों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना खजूरी सड़क क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कारों में आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 नवंबर को हुई, जब फरियादी सुनील कुमार विश्वकर्मा ने थाना खजूरी सड़क में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी और उनके पड़ोसी की कार में आग लगा दी। इस गंभीर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी दिव्या झारिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और साथ ही अपने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साधनों का उपयोग किया। ​पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने लगातार 24 घंटे तक आरोपी की तलाश की और उसे अचारपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​पूछताछ में आरोपी अनिल राव ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में गाड़ियों में आग लगाई थी। वही ​आरोपी अनिल राव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी थाना खजूरी सड़क में लड़ाई-झगड़े और धमकी देने संबंधी दो मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button