जबलपुरमध्य प्रदेश

शहर के प्रमुख मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त,कार्रवाई की हो रही है चहुॅंओर सराहना

सुगम यातायात व्यवस्था होने से लोगो ने ली राहत की सांस

जबलपुर, यश भारत। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नागरिकों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जबलपुर नगर निगम द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से पिछले एक सप्ताह से लगातार अतिक्रमण हटाने की व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है, जिसकी नागरिकों द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 11 09 at 09.48.01

नगर निगम अतिक्रमण दस्ते ने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन एवं अपर आयुक्त अरविन्द शाह की उपस्थिति में अब तक दीनदयाल चौक, गौरीघाट रोड, बिलहरी रोड, रामपुर, छोटी लाइन फाटक मार्ग सहित कई भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से यातायात बाधक अतिक्रमणों को हटाया है। अभियान का सबसे बड़ा चरण आज मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां करीब 1 किलोमीटर तक फैले 150 से अधिक अतिक्रमणों को हटाकर सड़क को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया गया।

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि पिछले दस वर्षों से मेडिकल कॉलेज मार्ग पर कब्जों के कारण यातायात और मरीजों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। निगम की इस त्वरित कार्रवाई से अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों, चिकित्सकों और शहरवासियों को राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को निर्बाध और सुरक्षित यातायात का वातावरण मिले।

नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जारी यह कार्रवाई जबलपुर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

WhatsApp Image 2025 11 09 at 09.48.02

पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रही इस मुहिम के परिणामस्वरूप जबलपुर शहर के कई मार्गों पर आवागमन सुचारू हुआ है। नागरिकों और स्थानीय संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम की इस सशक्त और जनहितैषी पहल की खुले दिल से प्रशंसा की है।

लोक निर्माण मंत्री व विधायक राकेश सिंह

जबलपुर को स्वच्छता और सुंदरता में एक नई पहचान दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे आवागमन में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा कब्जा ना हो करें इसके लिए नगर निगम के साथ आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा।

विधायक अशोक रोहाणी

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए नगर निगम की कार्रवाई बहुत आवश्यक है सड़कों पर दुकानें और ठेले लगने से आम नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए नगर निगम को ऐसे छोटे व्यापारियों को होकर जोन में व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करना चाहिए ताकि उनको भी दो वक्त की रोटी मिल सके।

विधायक लखन घनघोरिया

सड़कों से अतिक्रमण हटाने की पहल बहुत अच्छी है लेकिन इसके साथ ही नगर निगम को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सड़कों पर व्यापार करने वाले गरीब लोगों की आजीविका न छिने,उनको व्यवस्थित व्यापार करने के लिए उचित स्थान प्रदान करना चाहिए।

विधायक अभिलाष पांडे

शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की पहल काफी सराहनीय है लेकिन सड़कों को व्यवस्थित रखने में आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए ताकि शहर नंबर वन बन सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button